अमर उजाला ब्यूरो पडरौना। एक सप्ताह पहले मुंबई से लौटा 40 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव है। फाजिलनगर क्षेत्र के छट्ठू कटया गांव का निवासी यह युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को इस युवक का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार की देर शामआयी रिपोर्ट में युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। युवक को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा जाएगा। जिले में यह कोरोना का 10वां मामला है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। शेष लोगों का गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के कारण बेलवनिया, बलुआ तकिया, पड़री, कांटी, कटाई भरपुरवा, रामनगर मिश्रौली, शिवराजपुर और घोघरा को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया जा चुका है। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि मंगलवार को छट्ठू कटेया गांव में भी एहतियाती उपाय किये जायेंगे। 0000