डीपीआरओ और बीडीओ ने घोघरा गांव का किया निरीक्षण
इस गांव में मुंबई से आए बुजुर्ग की मौत के बाद हुई कोरोना की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के घोघरा गांव में सोमवार को डीपीआरओ और बीडीओ पहुंचे। इन अफसरों ने गांव में सफाई कराने का निर्देश दिया। मुंबई से आए इस गांव के एक बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत के बाद कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। घोघरा गांव में जाने के छह रास्ते हैं। इन सभी को एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया है। सोमवार को इस गांव का जायजा लेने के लिए डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी और बीडीओ कप्तानगंज अरुण पांडेय एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा, नायब तहसीलदार कप्तानगंज राधेश्याम उपाध्याय, खंड प्रेरक अमित गोविंद राव आदि के साथ पहुंचे। अफसरों ने गांव में बैरिंकेडिग आदि का निरीक्षण कर सफाई कर्मचारियों को गांव की सभी सड़कों व नालियों की सफाई कराने का निर्देश दिया। फिर उनकी मौजूदगी में सफाई कराई गई। ग्राम पंचायत सचिव ओमप्रकाश सिंह भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सुनीता देवी, रामजीत प्रसाद, शीतभवन, राजेश कुमार, फूलचंद, सिकंदर, प्रदीप, चैंपियन, विरेंद्र यादव, गिरजेश विश्वकर्मा, नर्वदा सिंह सहित सभी सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें विभाग की ओर से किसी प्रकार की सुरक्षा संबंधी सामग्री नहीं दी गई है। इससे अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. रामआशीष सिंह ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को मॉस्क, ग्लब्स और सैनीटाइजर दिया गया। 00000