फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1068 हुई कुल संक्रमित मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
36 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमित महिला की मौत
विज्ञापन

अब तक 1068 लोग हो चुके हैं संक्रमित, 11 की हुई है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना(कुशीनगर)। जिले में शुक्रवार को 36 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 1068 केस मिल चुके हैं। उधर, बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती जिले की एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 845 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 809 निगेटिव तथा 36 पॉजिटिव केस मिले। इस तरह जिले में अब तक 1068 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 498 है, जबकि 11 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसके अलावा दस लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को जिन संक्रमितों की रिपोर्ट प्राप्त हुई उसमें कप्तानगंज क्षेत्र के तीन, हाटा के पांच, सेवरही के दो, मोतीचक के पांच, रामकोला के चार, नेबुआ नौरंगिया का एक, कसया के तीन, फाजिलनगर के चार, तमकुही का एक और पडरौना क्षेत्र के सर्वाधिक आठ मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिन मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं, उन्हें होम आइसोलेशन में रहने तथा किसी तरह की परेशानी होने पर विभाग को सूचना देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें