कोरोना संक्रमित महिला की मौत, एक मिला संक्रमित
पडरौना (कुशीनगर)। जनपद में कोरोना से संक्रमित एक महिला की मौत हो गई है। इसे लेकर जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 225 हो गई है। एक व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो पडरौना क्षेत्र का निवासी है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 2173 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 1842 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1841 निगेटिव और एक पॉजिटिव केस है। अब तक जनपद में 754520 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें से 15575 लोग संक्रमित मिले हैं। छह मरीज बुधवार को स्वस्थ हुए। उन्हें लेकर अब तक कुल 15332 लोग ठीक हुए हैं। जनपद में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 225 हो गई है, जबकि 19 एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.06 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.72 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।