फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, सात लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो की मौत, सात लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

- 46 मरीज हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में शुक्रवार को भी वृद्धि दर्ज की गई। 36 वर्षीय एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इन्हें लेकर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 218 हो गई है। सात नए लोग इससे संक्रमित मिले।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 4102 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 3163 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 3156 निगेटिव और सात पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में सेवरही क्षेत्र से एक, विशुनपुरा से दो, तमकुही से दो, नेबुआ नौरंगिया से एक और अन्य क्षेत्र से भी एक व्यक्ति शामिल है। इस तरह अब तक कराई गई 6,79,244 लोगों की जांच में 15516 लोग संक्रमित मिले हैं। 46 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ मिले। उन्हें लेकर अब तक कुल 15164 मरीज ठीक हुए हैं। इस दिन मृतकों की सूची में दो और नाम जुड़े। इनमें 36 वर्ष की एक महिला और 58 वर्ष का एक व्यक्ति शामिल था। इन्हें लेकर अब तक कुल 218 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 133 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.28 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 97.73 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें