फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समाज को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग जरूरी’

Mon, 05 Feb 2018 12:04 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
मंचासीन अतिथि। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना।  नगर के साहबगंज मुहल्ला स्थित एक विद्यालय परिसर में रविवार को अखिल भारतीय मद्घेशिया समाज का वार्षिक सम्मेलन एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें शामिल लोगों ने एक दूसरे का सहयोग कर समाज को आगे बढ़ाने की बात कही। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज का विशेष महत्व है। कोई भी समाज तभी मजबूत होता है, जब संगठित रहे। इसलिए उन्होंने एक दूसरे के सहयोग से समाज के पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने की अपील की।

जिलाध्यक्ष दीनबंधु मद्घेशिया ने कहा कि मद्घेशिया समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना है। उन्होंने लोगों को संगठित करने के लिए युवाओं का आह्वान किया। कार्यक्रम को त्रिलोकी मद्घेशिया, ओपी गुप्ता आदि ने संबोधित कर समाज के लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील की। 
विज्ञापन

इस मौके पर अजय मद्घेशिया, आलोक मद्घेशिया, गुलाब मद्घेशिया, चंद्रशेखर मद्घेशिया, हरेराम मद्घेशिया, उमाशंकर मद्घेशिया, अखिलेश मद्घेशिया, गौरव मद्घेशिया, रामजी मद्घेशिया, कुंदन मद्घेशिया, अंजय मद्घेशिया समेत तमाम मद्घेशिया समाज के लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें