तमकुहीराज। दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन व गैंग रेप के चर्चित मामले में पुलिस धीरे-धीरे जांच की गति तेज होने लगी। जल्दी ही पुलिस टीम पीड़िता को साथ लेकर बलरामपुर जिले के उतरौला स्थित छांगुर बाबा के मजार पर लेकर जाने की तैयारी में है। मंगलवार को पीड़िता अपने अधिवक्ता के साथ तय स्थान पर पुलिस से संपर्क की, लेकिन बुधवार को पुलिस ने पूरे दिन इंतजार किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस अभी लखनऊ में डेरा डाली है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 19 अगस्त को नगर पंचायत तमकुहीराज के रफी खान उर्फ बबलू, नौशाद खान, जमालुद्दीन, हाशिम खान, तनवीर, इजहारुल हक, बलरामपुर जिले उतरौला निवासी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, उसकी कथित शिष्या नीतू रोहरा उर्फ नसरीन, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी रितेश मिश्रा, कसया नगर पालिका के वार्ड नंबर दो मां कोटेश्वरी नगर निवासी व बिहार के मूल निवासी आलमगीर अंसारी, तमकुहीराज थाने पर तैनात दीवान इम्तियाज खान व अज्ञात पते के साहिल अंसारी व इरशाद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले प्रकाश में आने के बाद राजनीतिक व प्रशासनिक हलके में तूल पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मामले के विवेचक पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए लखनऊ में करीब छह दिनों से जमे हैं, मंगलवार को युवती ने पुलिस से संपर्क किया, घटना से जुड़ी जानकारी दिया, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने के कारण पुलिस पूरा बयान दर्ज नहीं कर सकी। बुधवार को विवेचक युवती से संपर्क करने का देर शाम तक प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पुलिस जांच के क्रम में युवती को लेकर साक्ष्य जुटाने के लिए छांगुर बाबा के मजार पर जा सकती है। उतरौला मजार पर पुलिस घटनाक्रम के तरीकों को समझेगी लोकेशन पर मामले से जुड़े साक्ष्यों को इकट्ठा करेगी।