फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन का निर्माण कार्य रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत भवन का निर्माण कार्य रोका
विज्ञापन

सेवरही विकास खंड के ग्राम पंचायत मैरवा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज (कुशीनगर)। विकास खण्ड सेवरही के ग्राम सभा मैरवा में बन रहे पंचायत भवन के कार्य को गांव के कुछ लोगों ने रोक दिया है। आरोप है कि पंचायत भवन की रंगाई-पुताई के लिए रखे सामान समेत अन्य निर्माण सामग्री को भी फेंक दिया गया है, जिससे काफी क्षति हुई है। इस मामले को लेकर गांव के पूर्व प्रधान ने कार्रवाई की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र दिया है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान का कहना है कि पंचायत चुनाव की वजह से निर्माणाधीन पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का कार्य पूरा नहीं हो सका था। एक सप्ताह पूर्व भवन की रंगाई पुताई का कार्य शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने इसे रोक दिया और मजदूरों से भी धक्का मुक्की की गई। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव इम्तियाज अंसारी के निर्देशन में पुन: कार्य शुरू कराया गया। इस बार भी कार्य बाधित करते हुए भवन में रखी निर्माण सामग्री, पेंट आदि को बाहर फेंककर अपना ताला लगा दिया गया। सरकारी भवन में अपना ताला लगाना व निर्माण सामग्री को क्षति पहुंचाने से भवन अपूर्ण रह गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ सेवरही विवेकानंद ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें