पडरौना। जिले में विद्युत विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों ने मार्च महीने का मानदेय अब तक नहीं मिलने पर रोष का माहौल है। मामले में विद्युत संविदा मजदूर संगठन की जिला इकाई ने शनिवार को एक्सईएन ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी है कि 27 अप्रैल तक मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो वह 28 अप्रैल से कार्य बहिष्कार करेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने एक्सईएन सुरेंद्र कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि मानदेय नहीं मिलने से सैकडों संविदा कर्मियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। नाराज संविदा कर्मियों ने कहा कि यह शासन के निर्देशों का उल्लंघन है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अशोक राय, जिला सचिव अनिल श्रीवास्तव,जिला संरक्षक संतोष कुमार मिश्रा, जिला संगठन मंत्री संजय दूबे, राजेश कुमार दूबे सहित विद्युत संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद