कप्तानगंज। उपकेंद्र पर आउटसोर्सिंग से तैनात लाइनमैन गिदहा चक बेरिया निवासी 25 वर्षीय महेश इंदरपुर में ट्रांसफाॅर्मर का फाल्ट ठीक करते समय करंट से झुलस कर पोल से गिर गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लाइनमैन का दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गया है। एसडीओ रूपेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि सप्लाई कैसे चालू हुई? इसकी जांच कराई जा रही है। संवाद