एनएच 28 बी मार्ग स्थित बैरियां चौराहे पर आग लगने से जलती कंटेनर।संवाद
पडरौना मार्ग स्थित कसाडा चौक पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
साखोपार। कसया नगर के एनएच-28बी पडरौना मार्ग स्थित कसाडा चौक पर बुधवार को चलते कंटेनर में आग लग गई। आग लगने के कारण कंटेनर में लदे 11 सीएनजी ऑटो जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण कंटेनर का पोल से गुजर रहे बिजली के तार से संपर्क में आने की वजह से शाॅर्ट सर्किट रही। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।
बुधवार की शाम कंटेनर चालक अब्दुल हमीद औरंगाबाद से बजाज कंपनी के सीएनजी ऑटो लादकर पडरौना जा रहा था। वह 26 मई को चला था। अभी कसया के बैरिया चौराहे पर पहुंचा था कि उसे पता चला कि पडरौना शहर में दिन में नो पार्किंग है। कंटेनर को रात में ले जाने को सोचकर चालक उसे मार्ग के किनारे खड़ा करना चाहा। इसी बीच ऊपर से गुजर रही 440 वोल्ट के संपर्क में आ गया। इससे शाॅर्ट सर्किट से चिंगारी निकलने से आग लग गई। लोगों ने शोर मचाया तो चालक सावधानी दिखाते हुए कंटेनर को आबादी वाले जगह से दूर लेता गया। तुरंत इंजन को खोलकर कंटेनर से दूर कर दिया। देखते ही देखते 11 नए ऑटो जलकर नष्ट हो गए। कुछ देर बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के दस्ते ने आग बुझाई। इस दौरान बैरिया चौराहे पर अफरा-तफरी मची रही। लगभग 45 मिनट तक सड़क जाम रहा। लोग बड़ा हादसा होने की आशंका से सहमे रहे। लोगों का कहना था कि चालक ने सावधानी न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।