फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान ऊर्जा मंत्रालय तक शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। बिजली उपकेंंद्र पटहेरवा के पिपरा कनक फीडर के गावों में लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एक्सईएन और ऊर्जा मंत्रालय तक शिकायत के बाद भी चार महीने में कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा के पिपरा कनक फीडर से जुड़े पिपरा कनक चौक, करजहां, मीर बिहार, खुदी टोला, महरू टोला, हसनपुरा, बसडीला आदि गांवों के लोग लो वोल्टेज व अघोषित कटौती से परेशान हैं। लोगों ने उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन तक किया है लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बिंदा सिंह ने बताया कि उपकेंद्र से जुड़े पिपरा कनक फीडर की लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ कई बार उच्चाधिकारियों सहित ऊर्जा मंत्रालय तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी है।क्षेत्र के मार्कण्डेय तिवारी, भोला गुप्ता, नदिरुद्दीन, आकिल अली, अरबाज खान, छोटेलाल, अजित कुमार, दीपक आदि ने आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है। पटहेरवा उपकेंद्र के जेई पंकज गुप्ता ने बताया कि जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें