फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली नहीं चालू...उपभोक्ता पहुंचे उपकेंद्र- नाराज युवकों ने जेई का फोड़ा सिर

Wed, 22 Apr 2026 02:27 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

तेज हवा और आग लगने का हवाला देते हुए जेई ने आपूर्ति चालू करने से मना कर दिया। इससे नाराज युवक उपकेंद्र के अंदर कर्मचारियों की पिटाई किया। इसमें जेई का सर फट गया और एसएसओ को चोटे आई हैं।
विज्ञापन
घायल जेई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के माड़ेराय बिजली उपकेंद्र पर बुधवार को दोपहर में पहुंचे गांव के युवकों ने ड्यूटी पर तैनात जेई रविंद्र और एसएसओ की पिटाई करने लगे। दोपहर में हवा के चलते बिजली आपूर्ति बंद होने पर गांव के युवक पहुंचे और चालू कराने की मांग करने लगे।

विज्ञापन


तेज हवा और आग लगने का हवाला देते हुए जेई ने आपूर्ति चालू करने से मना कर दिया। इससे नाराज युवक उपकेंद्र के अंदर कर्मचारियों की पिटाई किया। इसमें जेई का सर फट गया और एसएसओ को चोटे आई हैं।

दोनों को लोगों को रामकोला सीएचसी पर पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। मारपीट के बाद नाराज युवकों  ने उपकेंद्र के अंदर तोड़फोड़ किया है। सूचना पर आई पुलिस घटना की जानकारी लिया। इस घटना से बिजली निगम कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें