रामकोला क्षेत्र में गुरु गोरक्षपीठ स्थित राम जानकी मंदिर के लिए 73 लाख, हाटा में श्री राम जानकी मंदिर के लिए 67 लाख और फाजिलनगर के शंकर जी मंदिर के लिए 58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पडरौना क्षेत्र के बांसी नदी घाट के विकास और सुविधाओं के लिए 60 लाख रुपये दिए गए हैं।
इसके अलावा तमकुहीराज के घूरपट्टी स्थित राम जानकी मंदिर के लिए 82 लाख और खड्डा क्षेत्र के हड़ावा मंदिर के लिए भी 82 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। परियोजनाओं के तहत कोक माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के विकास के लिए 65 लाख रुपये दिए गए हैं।
पडरौना क्षेत्र के रामघाट सहित अन्य स्थानों पर बहुउद्देशीय हाल के निर्माण के लिए 55 और 59 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हाटा क्षेत्र के कर्महा स्थित नाथ संप्रदाय के प्राचीन मंदिर में 38 लाख और रामकोला के रामकोटा स्थित सौतही मनी ताल पर 55 लाख रुपये से सुविधाओं का विकास किया जाएगा।