रूद्राभिषेक के साथ शुरू हुआ पीपा पुल का निर्माण
- 15 दिसम्बर तक पुल आवागमन लायक बन जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा/छितौनी (कुशीनगर)। गंडक नदी के भैंसहा ठोकर नंबर चार पर पीपा पुल का निर्माण शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार को घाट पर नव वर्धनी पूजा और रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय विधायक ने विधि विधान से पूजन कर पुल निर्माण कार्य शुरू कराया।
विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र का विकास प्राथमिकता में है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अभी यहां पीपा के पुल का निर्माण कराया जा रहा है। सभी का सहयोग रहा तो यहां पक्का पुल भी बनेगा। इस पुल के बनने से रेता क्षेत्र के किसानों को खेती करने और फसलों की देख रेख में सहूलियत मिलेगी। 15 दिसंबर तक पुल पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके पूर्व पुरोहित मुकेश पांडेय, विनोद दुबे, कृष्णानंद तिवारी, अंकित मिश्रा आदि ने विधिविधान से पूजन कराया।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शत्रुजीत शाही, अंजनी शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय, एसओ खड्डा रामकृष्ण यादव, एसआई पिके सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र राव, सुप्रियम मालवीय, संजय हमदर्द, प्रिंस मद्धेशिया, आनंद सिंह, मुन्ना यादव, नत्थू मौर्य, कृष्णमुरारी पांडेय, प्रभु गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, महेंद्र शुक्ला, व्यास गिरी, नागेंद्र चौधरी, विकास गुप्ता, हिरामन निषाद, साधु मिश्रा, नरसिंह कुशवाहा, दुर्गा भगत, ललित पांडेय, राजेश गुप्ता, शिवम दुबे, श्लोक जायसवाल, चंद्रशेखर कुशवाहा, आनंद यादव, रमेशचंद त्रिपाठी, प्रदीप विश्वकर्मा, आशुतोष पांडेय, राहुल अत्री आदि मौजूद रहे।
कॉलसेंटर का हुआ उद्धाटन
मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति की तरफ से एक लाख परिवारों में पवित्र गंडक (नारायणी) नदी का जल पहुंचाए जाने के कार्यक्रम ऽमां नारायणी आपके द्वारऽ के लिए पनियहवा स्थित कुंभ स्थल पर कॉल सेंटर का उद्घाटन किया गया। संगठन के संरक्षक रामनयन दास व ब्रह्मदेव तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर टोल फ्री कॉल सेंटर का शुभारंभ किया।
कॉल सेंटर प्रभारी प्रभाकर पांडेय ने कहा कि श्रद्धालुओं तक नारायणी का जल पहुंच सके, इसके लिए आयोजन समिति ने 6394323549, 7080316303, 9198485724 नंबर जारी किया गया है। इन नंबरों पर फोन कर श्रद्धालु नारायणी नदी का पवित्र जल प्राप्त कर सकेंगे।
इस दौरान नागेंद्र दुबे, रोशनलाल भारती, संयोजक मनोज पांडेय, मधोक गुप्ता, कैलाश भारती, पिंटू मिश्रा, राकेश निषाद, विकास सिंह, सुनील यादव, रमेश निषाद, अवधेश मुखिया, विजय गुप्ता, ब्रंह्मा ठाकुर, मनीष शर्मा, करण यादव, गोपाल शर्मा, विनोद दुबे आदि मौजूद रहे।