फाजिलनगर। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 काजीपुर में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। मंगलवार को सीवरेज एवं जलनिकासी योजना के तहत करीब 30 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण परियोजना का नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही ने शुभारंभ कराया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता शाही के प्रयास से नाली निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यदि कार्य समय पर पूरा हुआ तो बरसात में जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजातत मिल जाएगी। सभासद बैरिस्टर गुप्ता ने कहा कि यह कार्य काफी पहले शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अब निर्माण शुरू होने से वार्डवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही ने कहा कि बरसात से पहले जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाना उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर ईओ अमित सिंह, वरिष्ठ लिपिक शुभम मिश्रा, पं. विनोद तिवारी, गुड्डू चौहान, हफीज आदि उपस्थित रहे। संवाद