फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीसी सड़क का निर्माण अंतिम दौर में, आवागमन की सुविधा जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। विकास खंड मोतीचक के डुमरी गांव में करीब 30 लाख रुपये की लागत से बन रही सीसी सड़क का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद गांव के करीब 200 परिवारों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले लोगों को भी जर्जर रास्ते से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डुमरी गांव में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती थी। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण की मांग लगातार उठाई जा रही थी। ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए हाटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक निधि से करीब 30 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली।
इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू कराया गया। अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सीसी सड़क तैयार होने से गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग केवल डुमरी गांव के लोगों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि आसपास के लोगों के आवागमन के लिए भी उपयोगी है। सड़क बनने से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में सहूलियत होगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद गांव की तस्वीर भी बदलेगी और आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर राहत की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि लंबे समय से खराब रास्ते की समस्या अब दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें