फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बस स्टैंड भवन का निर्माण शुरू

Wed, 20 Mar 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे में मंगलवार को बस स्टैंड भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। प्रथम चरण में भवन व पेयजल और दूसरे चरण चहारदीवारी व अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष चार अप्रैल को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सेवरही कस्बे में बस स्टैंड का शिलान्यास किया था। परिवहन विभाग गोरखपुर के जेई राम अभिलाष चौधरी, सेवरही के चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, विभाग के ठेकेदार सुजीत तिवारी और दीनानाथ शर्मा ने कुछ दिन पहले प्रस्तावित स्थल की भूमि की पैमाइश कराई थी। मंगलवार को यहां भवन और पेयजल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सभासद ब्यास निषाद, पप्पू जायसवाल, हसमुल्लाह, मक्खन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें