फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लापता बच्चे का तालाब में मिला शव, सड़क जाम कर प्रदर्शन

Tue, 19 Mar 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज-गोरखपुर मुख्य मार्ग को जाम किए ग्रामीण।
विज्ञापन
बोदरवार(कुशीनगर)। बोदरवार कस्बे में घर से लापता पांच वर्षीय बच्चे की लाश सोमवार को गांव के काली मंदिर तालाब में मिली। जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तालाब से शव का निकाला और सड़क पर रखकर कप्तानगंज-गोरखपुर मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान डेढ़ घंटे आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने नमूना लिया। घरवालों का आरोप है कि बच्चे की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गय है। जिस तालाब में लाश मिली है, उसमें रविवार की शाम को पुलिस ने जाल डलवाया था। लेकिन बच्चे का पता नहींं चला था। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार बाजार निवासी अफरोज का पांच वर्षीय बेटा अनस रविवार की सुबह घर से खेलने निकला था। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। घर वालों की तहरीर पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने लोगों के आशंका पर रविवार को तालाब में जाल भी डलवाया था, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे उसी तालाब में लोगों ने बच्चे का शव देखा। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। घर वाले गांव वालों की मदद से शव को लेकर सड़क पर पहुंच गए और कप्तानगंज-गोरखपुर मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस नाराज लोगों को कई बार मनाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग पुलिस की एक नहीं सुनी। नाराज लोग डाग स्क्वाॅड बुलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम योगेश्वर सिंह ने नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हुए। फाॅरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाया। इसकी वजह से डेढ़ घंटे तक तक कप्तानगंज-गोरखपुर मार्ग पर आवागमन ठप रहा। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि रविवार को बच्चा घर से लापता था। बच्चे की हत्या का आरोप घर वाले लगा रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जुड़वा भाई था अनस
-बोदरवार बाजार निवासी अफसरोज के जुड़वा बेटे अनस और जैद हुए थे। इसमें रविवार को घर से खेलने के लिए निकला अनस लापता हो गया था। शाम तक उसका पता नहीं चला तो परिजन पुलिस को सूचना दिए। सोमवार को बेटे का शव मिलने के बाद मां रूख्शाना दहाड़े मारने लगी और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें