- सीएचसी अधीक्षक ने कहा- जन औषधि केंद्र खोलने के लिए भवन का हो रहा निर्माण
कसया। नगर के सीएचसी परिसर के मुख्य गेट पर एक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। नगर के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और गोरखपुर कमिश्नर से इसकी शिकायत की है। कमिश्नर ने एसडीएम कसया को जांच का निर्देश दिया है। शिकायत करने वालों में नगर के पंकज कुमार, सुकेश मद्धेशिया, अरविंद गुप्ता, नूर आलम, मुस्तफा, अजय, वसीम शामिल हैं। मंगलवार को तहसीलदार सीएचसी पहुंचकर इसकी जांच की। सीएचसी अधीक्षक मारकंडेय चतुर्वेदी ने कहा कि सीएमओ के निर्देश पर जन औषधि केंद्र खोलने के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। तहसीलदार नरेंद्र राम ने कहा कि सीएचसी परिसर में निर्माण कार्य हो रहा है, जिसका उपयोग अस्पताल के लिए होगा। संवाद