फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बांसी नदी पर 25.70 करोड़ से पक्के पुल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
गोलाघाट स्थित बांसी पर पक्के पुल के लिए पायों के निर्माण में जुटें।संवाद
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही विकासखंड के पिपराघाट स्थित गोलाघाट में बांसी नदी पर पक्के पुल का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 25.70 करोड़ रुपये की लागत से छह पिलर वाले इस पुल के साथ पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा। इसके तैयार होने से क्षेत्र के 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार के प्रयासों से शासन ने पुल निर्माण को मंजूरी दी थी। निर्माण की तैयारियां करीब एक माह पहले शुरू हो गई थीं। मंगलवार को कार्यदायी संस्था की देखरेख में पहले पाये का निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 30 लाख रुपये की लागत से यहां पीपे का पुल बनवाया गया था। यह पुल राजपुर बगहा, राजपुर खास, जोगनी और इमिलिया टोला समेत कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन था। हालांकि, बरसात में सुरक्षा कारणों से इसे हर साल चार महीने के लिए खोल दिया जाता था। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी।
नाव से नदी पार करने की थी मजबूरी ःपीपे का पुल बरसात में बंद होने के कारण ग्रामीणों और विद्यार्थियों को छोटी नावों के सहारे नदी पार करनी पड़ती थी। इससे हादसों का खतरा बना रहता था। आवागमन बाधित होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। ग्रामीण लंबे समय से यहां पक्के पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें