फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिपाही निलंबित, तीन दरोगा लाइनहाजिर हुए

Sat, 22 Nov 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। खडडा थाना क्षेत्र में बरामद शराब में तस्करों की मदद करने में शामिल सिपाही को एसपी ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया जबकि तरयासुजान थाने पर तैनात दरोगा को लाइन हाजिर किया है। शराब तस्करी के मामले में दरोगा की संदिग्ध भूमिका मिली है इसकी जांच के लिए को को निर्देश दिया है। खडडा पुलिस ने बुधवार की रात को एक कार से वाहन चेकिंग के दौरान शराब की खेप बरामद किया। कार में सवार महराजगंज और पश्चिमी चंपारण जिले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सिपाही अरविन्द गिरी की भूमिका संदिग्ध मिली। सीओ की जांच रिपोर्ट पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। वहीं तरयासुजान थाने पर तैनात दरोगा संजय सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। तरयासुजान थाना के बॉर्डर इलाके से शराब की तस्करी रोकने में लापरवाही दरोगा बरत रहा था। बार्डर के गांवों की गतिविधियों की जानकारी नहीं रखना समेत कई लापरवाही मिली है। जिले में तैनात सर्वेश राय और अशोक तिवारी को भी लाइन हाजिर किया गया है। गैर जनपद से आए 37 पुलिसकर्मियों को थानों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें