फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस लाइंस में संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत

Sun, 12 Jul 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना(कुशीनगर)। पुलिस लाइंस में शनिवार को आरक्षी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वर्ष 2016 बैच के आरक्षी दिनेश यादव अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। उनके मुंह से झाग निकलता देख साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरक्षी दिनेश यादव मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सिकरीकोल गांव के निवासी थे। सूचना पर फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी को शोक सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों और जवानों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान एसपी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। श्रद्धांजलि समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सिपाही बीमार चल रहा था। परिजन आए थे, शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें