कांस्टेबल अलाउद्दीन का फाइल फोटो।
- फोटो : KUSHINAGAR
सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत
मथौली बाजार पुलिस चौकी पर तैनात थे अलाउद्दीन
देवरिया के बरहज-पैना मार्ग पर हुआ हादसा
पडरौना/मथौली बाजार। देवरिया जनपद के बरहज-पैना मार्ग पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने जिला अस्पताल देवरिया में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में सिपाही ने दम तोड़ दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अलाउद्दीन (50) बुधवार को बाइक से अपने घर आजमगढ़ जा रहे थे। अभी वह देवरिया जनपद के बरहज-पैना मार्ग पर पहुंचे थे कि इसी बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने एक वाहन रुकवाकर जिला अस्पताल देवरिया में भर्ती कराया। इसके बाद सिपाही के परिवार वालों को सूचना दी गई।
बृहस्पतिवार को अचानक सिपाही की तबीयत बिगड़ गई। वहां से डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। सिपाही ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मथौली चौकी पर तैनात सिपाही अलाउद्दीन बुधवार को अपने गांव बासुवार वनकट थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ जा रहे थे। सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।