फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिपाही पर शारीरिक शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही पर शारीरिक शोषण करने का आरोप
विज्ञापन

पडरौना। एक युवती ने सिपाही पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर सिपाही उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर उसने इन्कार कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी स्वयं इसकी जांच में जुटे हैं।
बुधवार को एसपी कार्यालय पर पहुंची कसया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि जटहां बाजार थाने में तैनात एक सिपाही दो वर्ष पूर्व कसया थाने में तैनात था। उसी बीच किसी मामले में वह उसके गांव आया। उसके बाद सिपाही और युवती के बीच बातचीत होने लगी। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और पति-पत्नी की तरह एक साथ रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि सिपाही बार-बार उससे शादी करने की बात करता था। अब एक महीने से शादी से इनकार कर रहा है। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पीड़िता की बातें सुनकर सिपाही को बुलाया गया था। इस मामले में युवती और सिपाही ने 24 घंटे का समय मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें