फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति में बुद्ध का उपदेश प्रासंगिक : सीरिवाट श्री खूडोंग

विज्ञापन
भगवान बुद्ध की पूजा करते बैंकाक के उप कुलपति, प्रोफेसर और स्टूडेंट्स। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
विश्व शांति में बुद्ध का उपदेश प्रासंगिक : सीरिवाट श्री खूडोंग
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बुधवार को बैंकाक के महाचूलालांगकान विश्वविद्यालय के उपकुलपति और विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध की पूजा की। विश्वविद्यालय के उपकुलपति की अगुवाई में छह प्रोफेसर और 34 विद्यार्थियों का दल कुशीनगर में शैक्षिक भ्रमण पर आया है।
उपकुलपति सीरिवाट श्रीखूडोंग ने कहा कि विश्व शांति में भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। इसे विश्व के लोगों को अंगीकार करने की जरूरत है। शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्रोफेसर और शिक्षकों ने सबसे पहले भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विशेष पूजा की। इसके बाद रामाभार स्तूप का पूजन किया। मुख्य मंदिर में भंते फ्रा सोंग क्रान धम्म मंत्रो के साथ पूजा कर चीवर चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकुलपति ने कहा कि थाईलैंड के बैंकाक यूनिवर्सिटी में पांच देशों के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। यदि भारत के विद्यार्थी वहां पढ़ाई करने आते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने बताया कि वे विद्यार्थियों को लेकर आठवीं बार कुशीनगर आए हैं। 19 नवंबर को बोधगया गए थे। इस दौरान भंते फ्रा दाम, अभिषेक गोंड़, मनोज प्रजापति, विवेक गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें