फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिपाही पर 20 हजार रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही पर एक मामले में समझौता कराने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का एक महिला ने आरोप लगाया है। आरोप है कि सिपाही ने रुपये नहीं देने पर पुलिस चौकी पर उसके पति को प्रताड़ित किए जाने की धमकी भी दी है। महिला ने एसपी संतोष मिश्रा को शिकायती पत्र सौंप सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के टोला कटहरी बाग निवासी पूनम देवी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में संचालित एक स्वयं सहायता समूह की वह अध्यक्ष हैं। इस समूह की कोषाध्यक्ष गांव की एक अन्य महिला थी, जिसे समूह की बैठकों में रुचि नहीं लेने व अन्य कारणों से समूह से बाहर कर दिया गया है।
महिला ने बताया कि समूह से बाहर किए जाने से नाराज कोषाध्यक्ष के पुत्र ने समउर बाजार पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही से मिलकर उसके पति के खिलाफ तहरीर दे दी। तहरीर के आधार पर सिपाही उसके पति को 24 अक्तूबर को पुलिस चौकी पर बुलाकर दिन भर प्रताड़ित करता रहा। साथ ही इस मामले में समझौता कराने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें