फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली के 13 बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन

Sat, 19 Oct 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विद्युत उपकेंद्र पडरौना की तरफ से शुक्रवार को नगर के ओंमकार वाटिका और भूतनाथ कॉलोनी में मॉर्निंग रेड की गई। इसमें बकायेदार विद्युत बिल उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया गया। जांच के दौरान विद्युत बिल बकायेदार 12 उपभोक्ताओं से 1,68,582 रुपये जमा करते हुए 14,52,421 रुपये के बकाए में 13 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर मॉर्निंग रेड व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिना विद्युत बिल जमा किए कनेक्शन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान 10,000 रुपये से अधिक बिजली का बिला बकाया होने पर संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस दौरान जगलाल, मोहम्मद सेराज, राजेश पांडेय, रमाकांत, आनंद बिंद, रामजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें