फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए

Fri, 25 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। शुक्रवार को कप्तानगंज तहसील गेट से कांग्रेस के ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष राधेश्याम पासवान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए। कार्यकर्ता ने सरकार से गन्ना मूल्य का निर्धारित करने तथा दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था पर नियंत्रण किए जाने की मांग की।
पदयात्रा शुरू होने से पहले तहसील गेट पर आयोजित सभा में जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।
लूट, हत्या आदि घटनाओं को बदमाश खुलेआम अंजाम देकर भाग जा रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। कांग्रेस के रामकोला ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसान विरोधी नीति अपना रही हैं। अभी तक गन्ना मूल्य निर्धारित नहीं होने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं करना संदेह पैदा कर रहा है, सरकार पूंजीपतियों से मिली हुई है। उन्होंने सरकार से गन्ना मूल्य का निर्धारण करने की मांग की। पदयात्रा में शत्रुघ्न सिंह, शंकर प्रसाद, हुसैन अंसारी, सुनील दीक्षित, सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें