फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली

Mon, 29 Jan 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया नगर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
कोटवा बाजार। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय बाजार से पकड़ियार बाजार तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। इसमें पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का सभी वर्ग परेशान है। कांग्रेस नेता धनंजय सिंह पहलवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नीतियों के चलते बेरोजगारी सभी सीमा को लांघ गई है। रोजगार नहीं मिलने से युवा दर-दर भटक रहे हैं। इस सरकार में हर वर्ग के लोग महंगाई से परेशान है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका हिसाब लेने के लिए मन बना ली है। पद यात्रा को इंद्रजीत प्रसाद, अनिरुद्ध कुशवाहा, संदीप शर्मा, भगवंत कुशवाहा, लालबाबू कन्नौजिया, नागेंद्र प्रजापति, विग्गन कुशवाहा, अजीत खरवार, सुग्रीव कुशवाहा, अंगद चौहान, तूफानी नेता, ब्रह्मानंद सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, नूरमोहम्मद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कोदई सिंह, वृझन प्रसाद, ओमप्रकाश राजभर, निलेश यादव, रामहरख कुशवाहा, रहमत, राजदेव साहनी, रामाश्रय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें