फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जलनिकासी की व्यवस्था के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात सरदार पटेल नगर व यशोधरा नगर सहित विभिन्न वार्डों में बारिश के बाद हो रहे जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए तहसील परिसर में कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा प्रभारी डॉ.प्रभु गुप्ता व यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमित सिंह कर रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई के जोनल अधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार तमकुहीराज महेश कुमार को सौंपा।
कांग्रेस नेता डॉ. प्रभु गुप्ता व अमित सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि निर्माणाधीन एनएच 727 बी व एनएच के बीच उत्पन्न हुए विवाद पर नगर पंचायत के चेयरमैन और प्रशासनिक लोग मौन रहे। नतीजा यह हुआ कि एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन 727 बी के अनुसार अपना ड्रेन बना डाला। जनहित में एक संयुक्त टीम का गठन कर जलनिकासी के उचित प्रबंधन का रोडमैप तैयार कर उसका निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। इस दौरान अशोक पटेल, सर्वेंद्र खरवार टोनी, इद्रीश अंसारी, छोटेलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें