फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक अनीष कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गायक अनीष कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोनीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के निवासी गायक अनीष सोनी को कांग्रेस पार्टी की तरफ से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ (पूर्वांचल जोन) का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पडरौना निवासी गायक अनीष सोनी ने गत लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी की सदस्यता पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में ली थी। इसके बाद से ही वे संगठन की मजबूती के लिए जुटे रहे। कुशीनगर के अलावा जनपद महराजगंज व गोरखपुर के भी लोगों को उन्होंने पार्टी में शामिल कराया। रविवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में गायक अनीष सोनी को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ (पूर्वांचल जोन) का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, नवीज आलम, समशेर मल्ल, गुड्डू मल्ल, सिद्धार्थ चौरसिया, प्रिंस प्रताप सिंह, मो. जहिरूद्दीन, वाजिद अली, प्रदीप मोदनवाल, नरेंद्र यादव, अरूण कुमार चौबे, नंदलाल चौहान, राधेश्याम पासवान, स्वामीनाथ यादव, पंचानंद मिश्र, आलोक वर्मा, अरूण पासवान, कन्हैया रूंगटा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें