फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कांग्रेस नेताओं ने निकाली पदयात्रा

Tue, 21 Jul 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज बाजार में जन अधिकार सभा में लोगों को संबोधित करते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अ - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से पद यात्रा निकाल कर जन अधिकार सभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले की बंद चीनी मिल चालू कराने और लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि दो बार भाजपा की सरकार बनी लेकिन एक भी बंद चीनी मिल चालू नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि जिले के सात विधायक और तीन सांसद मिलकर भी कुशीनगर जिले की बंद पड़ी एक भी चीनी मिल और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चालू नहीं करा पाए। यही नहीं, आमान परिवर्तन के 16 वर्ष बाद भी कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर लंबी दूरी की ट्रेन नहीं चली। जिला मुख्यालय से जोडने के लिए समयानुसार कोई ट्रेन भी नहीं चली। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से लाखों बच्चों का भविष्य अधर में है। दोषियों पर कार्रवाई के बजाय सरकार बचाव कर रही है। सभा का संचालन स्वामीनाथ यादव ने किया। इस दौरान धनंजय सिंह पहलवान, छोटेलाल भारती, मनोज सिंह, रामचंद्र सिंह, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें