फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधान सभा घेरने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

Wed, 18 Dec 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विधानसभा का घेराव करने से पहले ही पुलिस ने मंगलवार को कुशीनगर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। सुबह ही पुलिस जिलाध्यक्ष के घर पहुंच गई और पहरा देने लगी।
विज्ञापन

इससे नाराज कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस के इस कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए हाउस अरेस्ट करने का फरमान जारी किया है।
कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने 18 दिसंबर यानि बुधवार को विधानसभा घेराव की घोषणा कर रखी है। इस घेराव में शामिल होने के लिए कुशीनगर जिले से कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र भी मंगलवार की सुबह निकलने वाले थे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिकेश ने बताया कि वह सुबह रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया आवास से लखनऊ के लिए कार्यकर्ताओं के साथ प्रस्थान करने वाले थे। इसी दौरान थाने की पुलिस फोर्स उनके घर पर पहुंच गई और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

Ⲭ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें