फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमकुहीराज में कांग्रेस उम्मीदवार ने रोका भाजपा का विजय रथ

Sat, 11 Mar 2017 10:58 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। 
विज्ञापन

जनपद में एक तरफ छह विधानसभा सीटों में भाजपा के उम्मीदवारों ने प्रतिद्वंद्वियों को जहां अपनी जीत का लोहा मनवाया, वहीं तमकुहीराज में कांग्रेस उम्मीदवार ने इनके विजय रथ को पछाड़ दिया। इस मुकाबले में बसपा उम्मीदवार को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। 
तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार लल्लू ने भाजपा और बसपा के उम्मीदवारों को शुरू से ही कड़ी टक्कर दी। उन्हें 61211 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा 43097 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। बसपा के उम्मीदवार विजय राय 41685 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सिर्फ यही सीट ऐसी रही, जिस पर उम्मीदवारों में लीड कम होने के कारण मतगणना के अंतिम समय तक सस्पेंस बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के उम्मीदवार डॉ. पीके राय को 29759 मत, नंद किशोर मिश्र निर्दल को 23423, श्रीकांत मिश्र निर्दल 3210, विष्णु प्रभाकर निर्दल 2858, रंजन राय निराला भारतीय सर्वोदय पार्टी 1891, मुनीर अहमद नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 1094, चंदन सिंह निर्दल 945, विनोद कुमार भारती बहुजन मुक्ति पार्टी 674, सुभाष लोकदल 661, नुरूल होदा राष्ट्रीय जनाधार पार्टी 604, स्वामीनाथ राष्ट्रीय लोक दल 492, केशव पाल पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी 379 तथा नोटा को 3305 वोट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें