फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने राज्यमंत्री का पुतला जलाया

Mon, 01 Aug 2016 11:22 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
प्रदशऱ्न - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
दुदही। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह की तरफ से जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश पटेल को अपशब्द कहे जाने के विरोध में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। विजयपुर उत्तरपट्टी चौराहे पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे मनोज सिंह ने कहा कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री नारी सम्मान की बात करते हैं तो दूसरी ओर उनके राज्यमंत्री अधिकारियों के परिवार की महिलाओं को फोन पर अपशब्द कह रहे हैं। ऐसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग उचित नहीं है। 
विरोध-प्रदर्शन करने वालों में गब्बर अली, नागेंद्र पटेल, अजय पटेल, बृजेश पटेल, रोहित पटेल, हरिकेश पटेल, सूरज पटेल, ओमप्रकाश पटेल, मुकेश पटेल, मटेलु पटेल, संजय पटेल, महेंद्र गोंड, सुभान अंसारी, धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें