फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर दी बधाई

Mon, 04 Mar 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। सांसद विजय कुमार दूबे को दोबारा लोकसभा उम्मीदवार बनाने पर खड्डा कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने रविवार को लोगों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व चेयरमैन डाॅ. निलेश मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, आलोक तिवारी, मनोज जायसवाल, विजयलक्ष्मी मिश्रा, चन्द्रप्रकाश तिवारी, अमरचंद मद्धेशिया, ब्यास गिरी, संजय गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया, मिंटू रौनियार, प्रदीप गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने आजाद चौक, गल्ला मंडी, फलमंडी, हनुमान चौक पर पटाखा छोड़ा। इसी तरह बहोर छपरा गांव के चौराहे पर सांसद विजय कुमार दुबे को दोबारा भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान खड्डा ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, संतोष जायसवाल, अनिल चौधरी, राजन पांडेय, रुदल भगवंत शर्मा, रबिंदर रौनीयार, बृंद गुप्ता, बेचू देहाती, मंजूर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें