गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बे में भाकपा की तरफ से तमकुहीराज कस्बे में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में राजस्व कर्मियों द्वारा भाकपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामरेड मोत्तिउल्लाह और अधिवक्ता घनश्याम के साथ किए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने राजस्व कर्मियों के खिलाफ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाने का निर्णय लिया है।
बैठक में जिला मंत्री कामरेड इस्लाम अंसारी ने कहा कि कुछ दिन पहले कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा बड़गांव गांव में एक व्यक्ति की पट्टे की भूमि पर बने घर से पडरौना तहसील में तैनात लेखपाल व राजस्व निरीक्षक स्थगन आदेश के बावजूद खाली करा रहे थे।
इसकी जानकारी होने के बाद भाकपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामरेड मोत्तिउल्लाह व अधिवक्ता घनश्याम ने घर खाली करा रहे राजस्व कर्मियों से घर पर स्थगन आदेश होने से अवगत कराया और खाली नहीं कराने के लिए अनुरोध किया तो आरोप है कि राजस्व कर्मियों ने उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किए।