फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्राह्मण और व्यापारी समाज पर हुई टिप्पणी की निंदा

विज्ञापन
बुद्ध पीजी कॉलेज गेट पर पुतला फूंकते अभाविप कार्यकर्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ब्राह्मण और व्यापारी समाज पर हुई टिप्पणी की निंदा
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने निंदा करने वाले वामपंथी नेताओं का जलाया पुतला
कसया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बुद्ध पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में चल रही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ नारेबाजी कर वामपंथी नेताओं का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन

संगठन के नगर मंत्री प्रशांत राय ने कहा कि एबीपीएस राष्ट्रवादी संगठन है। स्थापना काल से ही छात्र और समाज हित के साथ राष्ट्र हित के लिए कार्य करती है, लेकिन कुछ संगठन ऐसे हैं, जो देश को तोड़ने का कार्य करते हैं। जेएनयू की दीवारों पर वामपंथी विचारधारा रखने वाले लोग ब्राह्मण और बनिया समाज के लोगों पर भारत से बाहर जाने की बात लिखी है। परिषद ने इसकी घोर निंदा करते हुए मामले की जांच की मांग उठाई। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अमन गोंड़, तनुज पाठक, राजन मद्धेशिया, संदीप मौर्य, तनुज जायसवाल, सौरभ राव और दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें