मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चैती मुसहरी गांव के आंबेडकर चौक स्थित पुलिया के पास से पक्का निर्माण हटवाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी ओर, निर्माण कराए गए लोगों का कहना है कि उन लोगों ने अपनी जमीन पर निर्माण कराया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
चैती मुसहरी गांव के निवासी केशव मिश्र ने डीएम और शनिवार को समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पड़री पिपरपाती चौराहे से चैती मुसहरी जाने वाले पिच मार्ग के आंबेडकर चौक स्थित पुलिया की पटरी पर वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान और एक व्यक्ति ने पक्का निर्माण करा लिया है। इसके चलते पुलिया से पानी की निकासी बंद हो गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच में पुष्टि के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने अवैध निर्माण को नहीं हटवाया है।
0
मैंने कोई निर्माण नहीं करवाया है। झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। जिस पर आरोप है, वे मेरे रिश्तेदार हैं। उन्होंने अपनी जमीन पर निर्माण कराया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय का जो फैसला आएगा, उसका स्वागत है। -ओमप्रकाश प्रसाद, ग्राम प्रधान।
0
तीन लोगों ने पुल के पास अवैध पक्का निर्माण कराया है। उन्हें नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी उनकी तरफ से दीवार नहीं तोड़वाई गई है। विभाग अब उसे तोड़वाएगा। कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -राजगोपाल प्रसाद, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग।