फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान के बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
गंडक नदी के कटान से पिपराघाट जाने वाली सड़क पर बढ़ता खतरा । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पिपराघाट मार्ग पर कटान का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

नहीं चेता विभाग तो फिर गंडक दोहराएगी 2013 का इतिहास
पुल से ठोकर तक सड़क के किनारे पायलिंग कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। पिपराघाट जाने वाले मार्ग पर कटान का खतरा बढ़ जाने से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। यदि पुल से ठोकर तक सड़क के किनारे पायलिंग नहीं कराई गई तो समस्या गंभीर हो सकती है। यदि नदी 2014 के इतिहास की पुनरावृत्ति की तो फिर दर्जनों गांवों की आवाजाही ठप हो जाएगी।
विज्ञापन

बरसात शुरू होते ही वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में पानी छोड़ने का सिलसिला तेज होने लगा है।इसी के साथ पिपराघाट जाने वाले मार्ग पर भी कटान का खतरा बढ़ने लगा है। गंडक नदी दूसरी ओर से सड़क पर दबाव बनाने लगी है। हालांकि बाढ़ खंड विभाग ने मिट्टी से भरे बोरो से कटान रोकने की कोशिश की है, लेकिन खतरा अब भी बरकरार है। गांव वालों का कहना है कि अभी गंडक नदी में बाल्मीकि नगर बैराज से डिस्चार्ज की मात्रा पच्चास हजार क्यूसेक से अधिक नहीं है।यदि पानी बढ़ने से पहले सड़क के नदी वाले क्षेत्र में बोल्डर से पायलिंग नहीं कराई गई तो गंडक नदी 2013 के इतिहास की पुनरावृत्ति कर सकती है। 2013 में उफनती गंडक नदी ने इस सड़क को अपनी आगोश में ले लिया था और एक दर्जन से अधिक गांवो में जल प्लावन की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और आवाजाही ठप हो गई थी। गांव के सकलदेव सिंह, शर्मा यादव, सुरेंद्र सिंह, शिवपूजन निषाद, प्रभुनाथ यादव, पुजारी सिंह, सरल शर्मा, कैलाश सिंह, संजय सिंह आदि का कहना है कि एक बार फिर उसी तरह की स्थिति बनती नजर आ रही है। इसे जनहित में रोकना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो तवकल टोला, उपाध्याय टोला, देवनारायण टोला, चौकी टोला, हनुमान टोला, भंगी टोला, मुसहरी टोला, बेनिया पिपरा, गोलाघाट, मोतीराय टोला, रानीगंज, जयपुर आदि कई गांवों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। लोगों ने बाढ़ खंड विभाग से इस सड़क की सुरक्षा के लिए नदी वाले क्षेत्र में बोल्डर से पायलिंग कराने की मांग की है। जेई रमेशधर दुबे ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सड़क को किसी हाल में कटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें