फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला कंपाउंडर गिरफ्तार

Mon, 01 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो न्यायालय में लगाई थी गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कंपाउडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर बीते 16 मार्च को एक युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचक सीओ खड्डा संदीप कुमार वर्मा ने आरोपी युवक को रविवार को लक्ष्मीगंज के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने न्यायालय के वाद दाखिल कर बताया था कि उसकी तबीयत खराब रहती थी। वह उपचार के लिए लक्ष्मीगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के पास जाती थी। इसी बीच उसके वहां का एक कंपाउंडर ने उसका अपहरण करके उससे दुष्कर्म किया। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर उस युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अलावा एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
इस संबंध में विवेचक सीओ खड्डा संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को लक्ष्मीगंज के पास गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें