फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली गिरने से दो युवक झुलसे, एक रेफर

Mon, 01 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। क्षेत्र के दिउलिया मनियाछपरा गांव के डिग्री टोला के पास गन्ने के खेत में काम करने गए दो युवक बिजली गिरने से झुलस गए। उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से एक की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे का इलाज कप्तानगंज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिउलिहा मनियाछपरा गांव के डिग्री टोला निवासी पवन यादव (22) पुत्र शिवशंकर यादव और लखन पासवान (52) पुत्र प्रहलाद निवासी हरपुर माफी गन्ने के खेत में काम करने गए थे। डिग्री टोला के पास स्थित खेत की सिंचाई कर रहे थे। उसी समय बारिश होने लगी। भीगने से बचने के लिए दोनों खेत के पास स्थित पुलिया के नीचे छिप गए। उसी समय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां लखन पासवान का इलाज हो रहा है। पवन यादव की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें