पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सीडीओ की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने विभिन्न विभागों की तरफ से संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं व्यय की स्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय के भीतर कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने खराब प्रगति वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग, यूपी आरएनएस की तरफ से निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने सीएमआईएस के तहत उप्र जल निगम, यूपी पीसीएल, हिरण्यवती नदी के सौंदर्यीकरण कार्य, पुलिस आवास, दुर्गा मंदिर का निर्माण कार्य, नरसिंह कॉलेज निर्माण कार्य, साइबर थाने का निर्माण कार्य, पशु चिकित्सालयों के निर्माण कार्य, बांसी धाम का निर्माण कार्य, पावा शॉपिंग कॉम्लेक्स निर्माण कार्य, बुद्धा पार्क, नवीन थाना (पर्यटन) निर्माण कार्य सहित सभी 50 लाख से ऊपर के निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बरती जाए।