फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएम से की कृषि पट्टा में अनियमितता की शिकायत

Thu, 12 Feb 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते लोहरपट्टी चिरकुटहा गांव के मुसहर समुदाय के लोग।स्रोत-सोशल मी
विज्ञापन
पडरौना। दुदही क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव के टोला चिरकुटहा स्थित मुसहर बस्ती के लोगों ने बुधवार को डीएम को मांग पत्र सौंपा। इसमें लोगों ने ग्राम प्रधान पर कृषि भूमि के पट्टा के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को दिए गए मांग पत्र में गांव के रामेश्वर प्रसाद, चानमती देवी, सुभाष, बिरझन, रविंद्र कुमार आदि ने कहा कि ग्राम प्रधान ने अपने चहेते गांव के लोगों के नाम पर कृषि पट्टा चढ़वा लिए हैं। ग्राम प्रधान की तरफ से आवंटित कराई भूमि पर गांव के लोग बीते कई वर्षों से सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रम, विशेषकर बहन-बेटियों के विवाह समारोह बरात ठहराव जैसे शुभ कार्य करते आ रहे हैं। लोगों ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें