फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एपी तटबंध पर पहुंचे मुख्य अभियंता, विशेष चौकसी के निर्देश

Mon, 08 Jul 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बड़ी गंडक नदी में 4 लाख 40 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किए जाने के बाद रविवार को मुख्य अभियंता गंडक ने अन्य अभियंताओं के साथ एपी तटबंध का जायजा लिया। उन्होंने तटबंध पर विशेष चौकसी बरते जाने और किसी भी खतरे की स्थिति से तत्काल निपटने का निर्देश दिया। कहा कि जहां खतरा उत्पन्न हो, वहां तत्काल विभागीय अफसर कदम उठाएं।
विज्ञापन

बड़ी गंडक नदी में शनिवार की रात साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी नदी में डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे एपी तटबंध पर नदी का दबाव बढ़ गया है। नदी कई स्थानों पर कहीं बांध से तो कहीं ठोकरों से टकराकर बहने लगी है। इससे लोग सहम गए हैं। रविवार को गंडक विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता हरि प्रसाद, मुख्य अभियंता गंडक विकास सिंह, अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह, अधिशासी अभियंता एमके सिंह, सहायक अभियंता रमेश यादव, अवर अभियंता चंद्रप्रकाश, रमेशधर दुबे, सुनील कुमार यादव के साथ एपी तटबंध पर पहुंचे। अधिकारियों ने नरवाजोत में किमी 1.700 पर, चैनपट्टी में किमी 2.800 व किमी 3.050 पर, जवही दयाल में किमी 3.500 पर, बाकखास में किमी 10.518 पर और अहिरौलीदान में किमी 14.500 पर नदी के दबाव की स्थिति का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने कहा कि यदि विशेष सतर्कता नहीं बरती गयी तो बांध की सुरक्षा को कभी भी खतरा हो सकता है। इसलिए बांध पर चौकसी बरती जाय और कहीं भी बोल्डर लांच होता है, उसे तत्काल सही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें