फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनता दर्शन में पहुंची फरियाद, 19 साल पुराना जमीन का विवाद हुआ समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। डीएम कुशीनगर के जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान राजस्व ग्राम पचरुखिया निवासी रिंकी देवी पत्नी जितेंद्र राय अपने लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद की फरियाद लेकर पहुंचीं। रिंकी देवी ने बताया कि उनका भूमि विवाद वर्ष 2007 से लंबित था।
विज्ञापन

उनकी भूमि गाटा संख्या 325, रकबा 0.36 हेक्टेयर पर गांव के ही मंटू राय, संजय राय, हरेंद्र राय एवं अरविंद राय पुत्र माया दत्त राय द्वारा वर्ष 2007 से अवैध कब्जा किया गया था। न्याय न मिलने से पीड़िता परेशान थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल को नियमानुसार त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम के आदेश के क्रम में एसडीएम कसया राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ ग्राम पचरुखिया पहुंचे और मौके पर पहुंचकर रिंकी देवी को उनकी जमीन पर कब्जा दिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें