पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने सीएम को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने जिले के विभिन्न थानों पर थानाध्यक्ष रहे एक इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
इस गांव के आशीष मणि त्रिपाठी की तरफ से सीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि पडरौना, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला समेत जिले के विभिन्न थानों पर थानाध्यक्ष रहे एक इंस्पेक्टर ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराकर उत्पीड़न किया था। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
्र