कुशीनगर। कानपुर में शुरू हुआ विवाद कुशीनगर पहुंच गया है। रविवार को खड्डा क्षेत्र में भी ऐसी शिकायत मिली। इसके अलावा तमकुहीराज क्षेत्र में भी बजरंग दल के युवकों ने पोस्टर लगाए जाने की शिकायत की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर पटहेरवा थाना क्षेत्र के कनक पिपरा मीर बिहार में भी ऐसे पोस्टर के कारण पत्थरबाजी की बात सोशल मीडिया पर तैर रही थी। इस बीच पुलिस कप्तान केशव कुमार ने जांच टीम गठित कर दी है जो सोशल मीडिया लगायत ऐसे स्थानों पर मॉनिटरिंग कर रही है।