फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियमितता की शिकायत गलत, प्रधान को क्लीनचिट

Wed, 11 Sep 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। फाजिलनगर के सरैया महंथपट्टी गांव में अमृत सरोवर व छठ घाट के समीप इंटरलाकिंग में अनियमितता की शिकायत अफसरों की जांच में गलत मिली। बीडीओ रवि रंजन ने ग्राम प्रधान अमरावती देवी को क्लीन चिट देते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

गांव के रूपेश सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल पर अमृत सरोवर व छठ घाट के समीप हुए इंटरलाकिंग कार्य में अनियमितता व यहां पर बिना सीसी कार्य कराए ही पांच लाख से अधिक रुपये निकालने की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर बीडीओ रवि रंजन ने एडीओ पंचायत फाजिलनगर अनिरुद्ध सिंह, जेई रामचन्द्र गुप्त से जांच कराई। जांच के दौरान मौके पर इंटरलाकिंग मिली, लेकिन सीसी सड़क का निर्माण नहीं मिला। जांच अधिकारियों ने कहा कि ब्लाक कार्यालय की फाइल देखने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी कि यहां पर सीसी सड़क की फाइल बनी है या नहीं और इसका भुगतान हुआ है या नहीं। बीडीओ ने बताया कि छठ घाट के समीप केवल इंटरलाकिंग के लिए धन अवमुक्त हुआ है, वह बना है। वहां पर सीसी रोड के लिए कोई धन अवमुक्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें